कॉग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत

दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दी श्रद्वाजंली

कॉग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 26 जनवरी से लगातार ब्लॉकों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आयोजन चल रहा था। आज हाथरस जनपद के सातों ब्लॉकों की न्याय यात्रा कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में यात्रा का प्रारंभ हुआ। यात्रा में प्रदेश सचिव प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सजी रथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ महापुरुषों के छवि चित्र अंकित थे। रथ को मोहब्बत की दुकान नाम दिया गया।

यात्रा में जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो के नारे लगाए जा रहे थे तो वहीं कांग्रेसी रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गान कर रहे थे।मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा से सत्ता पक्ष घबराया हुआ है। इतना अपार जन समर्थन राहुल गांधी की यात्रा में जुड़ रहा है जो देखने के काबिल है। शीघ्र यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और हाथरस जनपद में 20 फरवरी के आसपास यात्रा प्रवेश करेगी।भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी, पंडित संतोष शर्मा, संजय प्रताप सिंह, प्रदीप जादौन, पंडित भोले शंकर, दिनेश चौधरी, सत्यम वशिष्ठ, प्रदेश कांग्रेस

कमेटी के सदस्य शरद उपाध्य नंदा, बीना गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, अनुज कुमार संत, निखिलवर्ती पाठक, सत्य प्रकाश, राजा रंगीला, जैनुद्दीन जैन एडवोकेट, हरिशंकर वर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, सेवा दल के जिला अध्यक्ष मन्नालाल शर्मा, शहर अध्यक्ष आरके राजू नेता, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, चौधरी उदल सिंह, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु कुमार, सोशल मीडिया के पवन पंडित, कपिल नरूला, लक्ष्य वार्णेय, नगर अध्यक्ष हसीन खान, पंडित अनुज शर्मा, शाहिद अली, देवेंद्र शर्मा, बबलू सोलंकी, मोहम्मद ताहिर नूरी, मोहम्मद इरफान कुरैशी, श्याम सुंदर कुशवाहा, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मीरा देवी, राधा रानी, मोहम्मद चांद, सियाराम, उस्मान खान, मनोज कुमार, वीरू दिवाकर, प्रेमचंद शुक्ला, धर्मेंद्र चौधरी, सतपाल माहौल, हीरालाल, श्यामवीर सिंह बघेल, राजेश कुमार, राजू मेहर, हीरालाल सेठ, गंगाराम, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

 
 
Tags: Hathras

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

प्यासे की प्यास बुझाने से बड़ा कोई धर्म नहीं  सेवा पथ समिति ने स्वर्ग आश्रम  में लगाया ठंडे पानी का कूल पॉइंट प्यासे की प्यास बुझाने से बड़ा कोई धर्म नहीं  सेवा पथ समिति ने स्वर्ग आश्रम  में लगाया ठंडे पानी का कूल पॉइंट
फिरोजाबाद। जून के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी की तपिश में जब राहगीर की प्यास बुझती है तो वहीं...
प्रदेश सरकार सामाजिक संवेदनशीलता और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री देवड़ा
फतेहाबाद: बिजली समस्याओं पर किसानों ने दिया धरना
दिल्ली मेट्रो और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच समझौता
योगी सरकार की सेफ सिटी योजना बनी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की ढाल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण
प्रभास की 'द राजा साहब' में हॉरर का तड़का, मेकर्स ने तैयार किया भव्य सेट