तीन राज्यों के चुनाव में मिली पराजय से कांग्रेस छटपटा रही: नवरत्न कत्याल 

देश की जनता कमल खिलाकर कांग्रेस के अहंकार को तोड़ेगी

तीन राज्यों के चुनाव में मिली पराजय से कांग्रेस छटपटा रही: नवरत्न कत्याल 

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की मुट्ठीगंज मंडल की बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री नवरत्न कत्याल ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव में मिली पराजय से कांग्रेस छटपटा रही है। अहंकार में संवैधानिक एवं सम्मानित पद पर बैठे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अपमान कर रही है। जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है। कांग्रेस की अपमान करने की आदत सी हो गई है।मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में गुरूवार को उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि इसके पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार अपमान किया था।

जिसका जवाब देश की जनता ने कमल खिलाकर दिया। आगे भी आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में देश की जनता कमल खिलाकर कांग्रेस के अहंकार को तोड़ेगी और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक बनाएगी।पूर्व महामंत्री शैलेंद्र मिश्रा एवं भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 25 दिसम्बर को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में एवं 26 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह के चार अमर पुत्रों के बलिदान की याद में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आयोजन सभी बूथों पर आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को नमो एप्स एवं सरल ऐप पर अपलोड करने पर प्रकाश डाला।कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय अग्रहरि और संचालन मंडल महामंत्री प्रभाकर मिश्रा एवं समापन महामंत्री शत्रुघ्न जायसवाल ने किया। इस अवसर पर लल्लू मिश्र, विनोद सोनकर, लवकुश केसरवानी, अर्चना केसरवानी, गोपाल पाठक, पद्माकर श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, रितेश केसरवानी, जमुना प्रसाद द्विवेदी, कमलेश केशरवानी, नीरज केसरवानी, राजेश शर्मा, रवि, हिमांशु सोनकर, कुक्कू सोनकर, सदन निषाद, दिनेश चंद्र, मुकेश जोशी, संजय केसरवानी, अनिल गौड़, शैलेंद्र एवं सैकड़ों मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का कांग्रेस द्वारा उनकी नकल करके अपमान किए जाने को लेकर महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र भ्रष्टाचार एवं अहंकार की पराकाष्ठा बन चुकी है। उपराष्ट्रपति का अपमान करके एक राजनीति के नैतिक चरित्र को भी कांग्रेस ने धूमिल किया है जिसे जनता सबक सिखाएगी। निंदा करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, विक्रम सिंह पटेल, रईस चंद्र शुक्ला, डॉ संगम मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।

Tags: Prayagraj

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां