विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करते सांसद कीर्तिवर्धन सिंह 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मेहनवन (गोंडा) । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकास खंड मुजेहना की ग्राम पंचायत दिनारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहे। माला पहना कर अतिथियो के स्वागत के बाद आयुष्यमान कार्ड, उज्ज्वल गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
 
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सासंद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता तक सभी योजनाएं आसानी से पहुंच रही है। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा की भाजपा से पहले की सरकारो ने लूट कर देश के विकास की गति को रोक दिया वरना आज भारत विकासशील होने के बजाय विकसित भारत कहा जाता इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुवात प्रधान मंत्री द्वारा चलाई गयी है।
 
इस कार्यक्रम कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग, गन्ना विकास विभाग, विधुत विभाग, श्रम विभाग सहित सभी विभागों के स्टाल लगाये गए।सभी स्टालों पर अतिथियों ने योजनाओं की जानकारी ली तथा जन संवाद स्थापित किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह, विशिष्ट अथिति मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी मुजेहना राजेन्द्र यादव, डॉक्टर सुमन मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी, अंकिता श्रीवास्तव सहित विभागों के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
Tags: GONDA

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन