भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा

धमतरी। सकल जैन समाज धमतरी के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह श्री पार्श्वनाथ जिनालय से श्री आदिश्वर जिनालय तक निकाली गई। परम पूज्य गणाधीश प्रन्यास प्रवर विजय कुशल मुनी गणी आदि ठाणा एवं साध्वी दीर्घ संयमी कुशल मुनी की सुशिष्या जय शिशु विरसियशा श्रीजी आदि ठाणा, परम पूज्य उत्तम मुनि जीमसा की आज्ञानुवर्तिनी मधूर व्याख्यानी सुधा जीमसा आदि ठाणा पांच के पावन निश्रा जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं सुबह प्रभातफेरी श्री पार्श्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार से श्री जैन स्थानक भवन सिहावा चौक तक निकाली गई। तत्पश्चात सुबह 10.30 बजे से भव्य बरघोड़ा निकाली गई, जो श्री पार्श्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक होते हुए पुनः श्री आदिश्वर जिनालय गोलबाजार आकर समाप्त हुआ। इस बरघोड़ा में दिगंबर पंचायत समाज की पालकी भी शामिल थी। इस दौरान पूरा शहर भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा।

दिगंबर मंदिर अठवानी गली में भगवान महावीर स्वामी के 108 रजत कलशों से महामस्तकाभिषेक हुआ। वहीं शाम को 7.30 बजे 108 दीपक से महाआरती हुई। दोपहर एक बजे महावीर प्रसादी का वितरण बालक चौक में हुआ। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर फल वितरण भी किया गया।रात आठ बजे श्री धनकेश्री मंगल भवन में समता बहु मंडल द्वारा प्रदर्शन की होड़, खींच रही अपनी ओर कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। साथ ही सुधर्म महिला मंडल द्वारा बच्चों के सामूहिक नृत्य भी हुआ। मंडल के सदस्य बरघोड़ा के मध्य सुंदर भजन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। इस दोनों कार्यक्रम में भंवरलाल छाजेड़, डाॅ. विजय प्रकाश जैन, मदनलाल चौरडिया, विजय गोलछा, रमन लोढ़ा, दीपक जैन, चैनसुख पारख, जसराज डागा, प्रकाश बैद, भव्य बरडिया, प्रतीक बैद, नितिन बरडिया, कान्हा गांधी, मोहित छाजेड़ समेत समाजजन बड़ी संख्या में शामिल थे।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News