भाजपा द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान

सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज पुंवारका ब्लॉक् में आयोजित  सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुनीत त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत, आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों को बैंकों के द्वारा बहुत ही कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाए गए।  प्रदेश में लाखों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की बहनों ने अत्यधिक सराहनीय कार्य कर लाखों सखियों को रोजगार देने का भी कार्य किया है।
 
एक बड़ी संख्या में विद्युत सखी के रूप में महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है तो वही लखपति दीदी योजना के अंतर्गत भी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर अनेक स्वयं सहायता समूह के प्रमुखों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महामंत्री योग चुघ, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, अमित चौधरी, रेखा रोहिल्ला, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसहायता समूह के प्रमुख व सदस्य उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी
नई दिल्ली। अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ निलंबन को 1 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इस कदम से भारतीय...
शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
युवक डूबा, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे
कलयुगी बेटे ने पिता की तलवार से काटकर की हत्या
 दबे सवाल: सोनू ने दी अपने पूरे परिवार को दी मुखाग्नि, डायन के शक में 5 की नृशंस हत्या
दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर