सिपाही भर्ती परीक्षा में पाण्डेय और उपाध्याय बने ओबीसी! UPPRPB की सफाई
By Tarunmitra
On
लखनऊ। उप्र पुलिस सिपाही भर्ती 2023 का परीक्षा परिणाम आने के साथ ही अजीबोगरीब विवाद भी सामने आ गया। इस परीक्षा के तहत करीब 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों की सिपाही के पद पर भर्ती हुई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नाम के टाइटल को लेकर आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं।
दरअसल, कई उम्मीदवारों के उपनाम सामान्य वर्ग में आने वाली जातियों के हैं, लेकिन सेलेक्शन ओबीसी कैटेगरी में हुआ है। जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तब उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट अपलोड कर सफाई दी है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि सरनेम या टाइटल के आधार पर किसी अभ्यर्थी को सफल/असफल नहीं घोषित किया जाता। अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारियों की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही सफल/असफल घोषित किया जाता है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि इस प्रकरण में पंकज पांडेय नाम के अभ्यर्थी की जाति उसके प्रमाण पत्र के अनुसार गोसाई है। जबकि, शिवानी उपाध्याय की जाति जोगी है। यह दोनों जातियां ओबीसी कैटगरी में आती है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी को भी विशिष्ट अभ्यर्थी की जाति के संदर्भ में कोई पुष्ट एवं प्रामाणिक जानकारी प्रदान करनी है तब वह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ई- मेल [email protected] पर सूचित कर सकता है। इस सम्बंध में समुचित जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि किसी तरह की भ्रामक और अपुष्ट जानकारी वाली टिप्पणियां लिखने और प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:43:41
नई दिल्ली। भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी...
टिप्पणियां