भाजपा ने फिर जताया विवेकानंद मिश्र पर भरोसा, सौंपी बस्ती जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने फिर जताया विवेकानंद मिश्र पर भरोसा, सौंपी बस्ती जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर विवेकानंद मिश्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके वर्षों के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया। इससे पहले, लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले, भाजपा ने महेश शुक्ल को हटाकर विवेकानंद मिश्र को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था।
चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी, पर्वेक्षक सुरेन्द्र नारायण ओढ़े ने भाजपा कार्यालय पर 2 बजे सूची मोबाईल पर आने बाद विवेकानन्द मिश्र के नाम कि घोषणा किया।
विवेकानंद मिश्र का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। वर्ष 1998 में उन्होंने भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता के चलते 1999-2000 तक उन्हें प्रयागराज विश्वविद्यालय इकाई का प्रमुख बनाया गया। इसके बाद 2003 तक वे एबीवीपी के महानगर सहमंत्री और महानगर मंत्री के रूप में कार्यरत रहे।
संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका के कारण 2006 से 2010 तक उन्हें बस्ती जिले का प्रमुख बनाया गया। इसके बाद 2010 से 2012 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर के विभाग संयोजक रहे। इसी दौरान वे सिद्धार्थनगर जिले के प्रभारी भी बनाए गए।
भाजपा संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए 2012 में उन्हें जिला सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2013 से 2016 तक वे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। उनके कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ने 2016 से 2023 तक उन्हें दो बार जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया।कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, यशकांत सिंह, राजेन्द्र गौड़, सुशील सिंह, राम सिंगार ओझा, आनन्द सिंह कलहंस, गोपेश्वर त्रिपाठी, अनिल दुबे, चन्द्र शेखर मुन्ना, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, अश्वनी श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, रवि तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, आदित्य शर्मा, गौरव अग्रवाल, मनीष चौबे,गौरव मणि त्रिपाठी, सुजीत सोनी, शिव चरन जायसवाल, राजेश कमलापुरी, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ल, श्याम नाथ चौधरी, दिलीप भट्ट, धर्मेन्द्र जायसवाल, अलोक पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, संजय चौरसिया, कामेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, गंगेश सिंह, विजय भान सिंह सहित जिले के सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
भाेपाल । मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर...
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम