राष्‍ट्रीय सम्‍मान अलंकरण समारोह आज, 7 सम्‍मानों से अलंकृत होंगी प्रदेश-देश की 14 विभूतियां

 साहित्‍य, कला, संस्‍कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं प्रतिष्ठित सम्‍मान

राष्‍ट्रीय सम्‍मान अलंकरण समारोह आज, 7 सम्‍मानों से अलंकृत होंगी प्रदेश-देश की 14 विभूतियां

भोपाल। मध्‍य प्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग के स्‍थापित राष्‍ट्रीय सम्‍मानों की घोषणा बीते दिनों की गई थी। इन सम्‍मानों का अलंकरण समारोह आज (रविवार) सायं 7 बजे से रवीन्‍द्र भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए सात सम्मानों से देश-विदेश की 14 विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। इन सम्‍मानों में राष्‍ट्रीय इकबाल सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय कबीर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय मैथिलीशरण गुप्‍त सम्‍मान, राष्‍ट्रीय देवी अहिल्‍या बाई सम्‍मान, राष्‍ट्रीय शरद जोशी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय तुलसी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय नानाजी देशमुख सम्‍मान प्रदान किए जाएंगे।

संस्‍कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि मध्‍य प्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग के प्रतिष्ठित सम्‍मान साहित्‍य, कला, संस्‍कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में राष्‍ट्रीय इकबाल सम्‍मान वर्ष 2022 से अब्‍दुस समद-पटना को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान वर्ष 2022 से ग्‍वालियर की विवेकानंद नीडम संस्‍था और वर्ष 2023 से भारत भारती शिक्षा समिति, बैतूल को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय कबीर सम्‍मान वर्ष 2022 से रामदरश मिश्र, दिल्‍ली और वर्ष 2023 से लीलाधर जगूड़ी, उत्‍तराखण्‍ड को अलंकृत किया जाएगा। वहीं, राष्‍ट्रीय मैथिलीशरण गुप्‍त सम्‍मान वर्ष 2022 से डॉ. देवेन्‍द्र दीपक, भोपाल और वर्ष 2023 से नीरजा माधव, वाराणसी को अलंकृत किया जाएगा।

इसी तरह राष्‍ट्रीय देवी अहिल्‍या बाई सम्‍मान वर्ष 2022 से हेमलता उपाध्‍याय, खण्‍डवा और वर्ष 2023 से गीता त्‍यागी, प्रयागराज को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय शरद जोशी सम्‍मान वर्ष 2022 से कैलाशचंद्र पंत, भोपाल और वर्ष 2023 से डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, उज्‍जैन को अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय तुलसी सम्‍मान वर्ष 2023 से राघवराज भट्ट, हैदराबाद और वर्ष 2023 से दिनेशचंद्र कुम्‍हार, राजसमंद (राजस्‍थान) से अलंकृत किया जाएगा। राष्‍ट्रीय नानाजी देशमुख सम्‍मान वर्ष 2022 से मातृछाया संस्‍था, भोपाल को और वर्ष 2023 से सोपानम इंस्‍टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एण्‍ड रिसर्च, तिरुअनंतपुरम को अलंकृत किया जाएगा।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज एमपी के पांच जिलों में नागरिक सुरक्षा का अभ्यास आज एमपी के पांच जिलों में नागरिक सुरक्षा का अभ्यास
भोपाल । केन्द्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश के पांच जिलों में आज (बुधवार) नागरिक सुरक्षा योजनाओं का अभ्यास...
उच्च शिक्षा विभाग एवं आनंद विभाग के मध्य हुआ एमओयू
आधी रात को भारत ने'ऑपरेशन सिंदूर' किया शुरू
पाकिस्तान ने महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत होने की बात स्वीकारी
गुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद तक मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या बोले- नो बॉल ने हमें हराया
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में तीन भारतीय नागरिकों की मौत
 मण्डल रेल प्रबंधक ने ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा