आज का राशिफल 7 मई 2025: राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा।
मेष
प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। करीबी लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है।परिजनों से मन की बातें साझा करें। लोगों का मनोबल बढ़ाने में आप काफी मदद कर सकते हैं। लेकिन फिर भी नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं।
वृषभ
युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं।धन लाभ होगा। ऑफिस का काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।
-मिथुन
कई दिनों से अटके हुये मामलों को लेकर निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।सरकारी योजनाओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।
कर्क
सोच-समझकर ही धन खर्च करें।अधिकारी वर्ग क्रोधित हो सकते हैं। धन उधार लेना आपको महंगा पड़ सकता है। मित्रों के प्रति अविश्वास न होने दें। जीवनसाथी मनोबल बढ़ायेगा।
सिंह
दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। उलझे मामले सुलझ सकते हैं।घर पर आराम करेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये काफी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा।
कन्या
लापरवाह रवैये के कारण परेशानी हो सकती है।सही कार्यों का भी विरोध हो सकता है। व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी विश्वास न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
तुला
युवाओं को नयी जॉब का ऑफर मिल सकता है।रुके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।
वृश्चिक
सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। साझेदारी में कारोबार शुरू कर सकते हैं।जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। नौकरी मिलने की सम्भावना है।
धनु
उधार दिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। आय के नये साधन विकसित करने का प्रयास कर सकते हैं। अन्तर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को सम्मिलित करें। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।
मकर
आर्थिक मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है।किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातों से मन व्यथित रहेगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक काम से जुड़ने का प्रयास करेंगे।
कुंभ
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मीन
काफी अच्छे मूड में रहेंगे।दिन काफी शानदार रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा। भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय
टिप्पणियां