वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने दाेहराया वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प
On
भाेपाल। आज (शुक्रवार को) विश्व वानिकी दिवस है। हर साल दुनिया भर में 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है, यह दिन सभी तरह के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जा रहा है। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए वन संपदा के संरक्षण की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा वन है, तो हम हैं...वन केवल हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी के फेफड़े और असंख्य जीवों का आश्रय स्थल भी हैं, जो हमें शुद्ध हवा, जल संतुलन और जैव विविधता का उपहार देते हैं। आइये, विश्व वानिकी दिवस पर हम न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
20 May 2025 11:09:02
पलामू । पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में सब्जी की खेती को नीलगाय से...
टिप्पणियां