बलरामपुर में अचानक हुई हल्की बारिश,  गर्मी से मिली राहत

बलरामपुर में अचानक हुई हल्की बारिश,  गर्मी से मिली राहत

बलरामपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद आज रविवार को बलरामपुर जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को गर्मी परेशान करने लग गई थी। हालांकि बारिश होने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया था। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आज रविवार सुबह करीब 11 बजे हवा के साथ हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल के मुकाबले आज तापमान में तीन डिग्री गिरावट देखी गई है। जिसके कारण लोगों को आज गर्मी से राहत मिली है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
भाेपाल । मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर...
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम