कलेक्टर ने बहेरा कुसमी धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बहेरा कुसमी धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

बेमेतरा। कलेक्टर पीएस एल्मा ने शुक्रवार को जिले में हो रहे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीद केंद्र बहेरा कुसमी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद व उठाव की जानकारी ली। उन्होंने, खरीद केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्था, धान खरीद की दर, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड़ की व्यवस्था और धान खरीद के लिए समिति में की गई तैयारी का जायजा लेकर गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। केंद्र में संधारित की जा रही पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मी से अब तक की गयी धान ख़रीद की जानकारी ली। इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी अवलोकन किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीद की जानकारी ली।

कलेक्टर एल्मा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में धान खरीद में कोई बाधा न हो, इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करें। धान खरीद के कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने धान खरीद केंद्रों के लिए नियुक्त जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों को असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में, सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए तिरपाल, आदि के पुख्ता इंतजाम किए जाए। सभी धान खरीद केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीद केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीद केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

इंतजार खत्म! जल्द सुलझेगी 70 साल पुरानी भूमि विवाद से जुड़ी समस्या इंतजार खत्म! जल्द सुलझेगी 70 साल पुरानी भूमि विवाद से जुड़ी समस्या
अधिकारियों ने गड़बड़ियों से संबंधित दस्तावेज जुटाए, जल्द समाधान काआश्वासन
चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने फणीश्वरनाथ रेणु के परिजनों से की मुलाकात,रेणु की कुटिया में बिताए पल
सोनीपत: पानी निकासी की मांग बीडीपीओ दफ्तर पर धूना प्रदर्शन
प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित एवं सशक्त : सांसद चिंतामणि महाराज
थाना कोतवाली नगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त के पैर में लगी गोली एवं मौके से अन्य 01 गिरफ्तार किया गया
सड़क-यात्री सुरक्षा का भी होगा मुकम्मल इंतजाम