बिहार: पिता नाराज लेकिन बेटा खुश!

जीतनराम मांझी के बेटे ने कहा- अपने विभागों से संतुष्ट

बिहार: पिता नाराज लेकिन बेटा खुश!

पटना: बिहार की राजनीति हर दिन नया खेल दिखा रही है। हालही में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को दिए गए विभाग पर नाराजगी जताई थी, जिससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि नई राज्य सरकार में मांझी संतुष्ट नहीं हैं। इस बीच मांझी के बेटे संतोष सुमन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने विभागों से संतुष्ट हैं। 

क्या है मामला?
बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने मंगलवार को राज्य की नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार में अपने विभाग से पूर्ण संतुष्टि जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी के संतुष्ट नहीं होने के आरोपों को खारिज कर दिया। 

एससी एवं एसटी कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों का प्रभार संभालने वाले सुमन ने जीतन राम मांझी के ‘हम’ को मिले केवल एक मंत्री पद से संतुष्ट नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। 

सुमन ने कहा, 'मुझे पूर्ण संतुष्टि है। आप उनसे (जीतन माझी) उनके निजी विचार जान सकते हैं।' हम के चार विधायक हैं। मांझी का दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' में जाने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव मिला था। उन्होंने राजग सरकार में अधिक कैबिनेट मंत्री पद और बेहतर विभागों की अपनी मांग की तुलना एक परिवार के सदस्य द्वारा दो रोटी से भूख न मिटने पर तीसरी रोटी मांगने से की है।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की
लखनऊ। एसकेएम ने लोगों से नौ जुलाई को श्रमिकों की आम हड़ताल को जोशपूर्ण समर्थन देने की अपील की है।...
ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता को ब्रासीलिया पहुंचे मोदी
कौशांबी एवं इटावा जैसी घटना की प्रस्तावना लिख रही है-हमीरपुर पुलिस
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष ने बोला हमला
बिहार में सरकारी नौकरी में डोमिसाइल पॉलिसी लागू
वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण स्थलों का किया निरीक्षण
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी की 9 जुलाई को हड़ताल