अंत्योदय के प्रण एवं सक्षम भारत का साकार प्रतिबिम्ब है अंतरिम बजट: नन्दी

वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की शीर्षतम आर्थिक महाशक्तियों में शुमार होगा: नन्दी

अंत्योदय के प्रण एवं सक्षम भारत का साकार प्रतिबिम्ब है अंतरिम बजट: नन्दी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट अंत्योदय के प्रण एवं सक्षम भारत का साकार प्रतिबिम्ब है।उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए मुफ्त सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आच्छादित करना महिला सशक्तिकरण के निश्चय को दिखाता है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना एक दूरदर्शी निर्णय है।

अवस्थापना क्षेत्र के बजट में 11.1 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि औद्योगिक व आर्थिक विकास की यात्रा को गति देगी।नन्दी ने आगे कहा कि तीन नए रेल कॉरिडोर की घोषणा परिवहन व लॉजिस्टिक सुविधाओं को नई ऊंचाई देगी। इसके साथ ही इस बजट में समग्र विकास का ठोस खाका, देशवासियों की बुनियादी सुविधाओं की गारण्टी एवं आर्थिक समृद्धि की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखती है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त व ठोस कदम है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की शीर्षतम आर्थिक महाशक्तियों में शुमार होगा।

Tags: Prayagraj

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग लापता उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग लापता
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के रास्ते में कई...
अमेरिकी संसद से पास हुआ 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'ट्रंप की बड़ी जीत
 दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर हट सकता है बैन
 घाना की संसद में आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
भारत की ऐसी घातक मिसाइल जो दुश्मन जमीन के अंदर ही खत्म 
 आज का राशिफल 4 जुलाई 2025:इन राशियों की चमकेगी किस्मत
छात्रा की निर्मम हत्या करने वाला प्रेमी मुठभेड़ में गिरफ्तार