गौ सेवा पृथ्वी पर सबसे पुण्य का काम-पवन
On
देवरिया। गोपाष्टमी के अवसर पर कसया रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम किया गया।किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने गायों के पूजन के साथ उनको चारा खिलाकर उनकी आरती उतारी।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा वेदों के अनुसार गाय के शरीर मे सभी देवी-देवताओं का वास होता है, गौ सेवा पृथ्वी पर सबसे पुण्य का कार्य है, गाय मानव को जीवन प्रदान करने वाली है। गौ सेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है।
इसलिए गो वंश का संरक्षण और संवर्द्धन के लिये हम सभी को प्रयास करना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि गाय किसानों के लिये अत्यंत उपयोगी है, इसके संरक्षण से कई प्रकार के लाभ है।भाजपा की सरकार ने गौ संरक्षण और सेवा के लिये जगह-जगह गौशाला बनवायी है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, प्रिन्स शर्मा, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, रमेश प्रसाद, राकेश, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
Tags: Deoria
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:03:34
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में पाकिस्तान के मिसाइलों के साथ किए गए हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब...
टिप्पणियां