कृपाण से दो लोगों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

कृपाण से दो लोगों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में सचान चौराहे के पास बुधवार की देर रात दो लोगों को एक सरदार ने अपनी कृपाण से हमला करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस ने गुरुवार सुबह जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि बर्रा के सचान चौराहे के समीप बुधवार रात लगभग पौने बारह बजे पैसे की लेनदेन को लेकर हरिशंकर एवं धर्मेंद्र का लक्की सरदार से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष भिड़ गए।

मारपीट के दौरान लक्की सरदार ने अपने पास रखी कृपाण से हमला कर दिया। हमले में हरिशंकर एवं धर्मेंद्र घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों के परिवार से तहरीर लेकर गुरुवार सुबह लक्की सरदार के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फरार आरोपित लक्की सरदार की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।


Tags: kanpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज
बरेली। इस्लामिया इंटर कॉलेज में बुधवार को दो युवक बंद मेनगेट का ताला तोड़कर कार से घुसे आए। मनबढ़ युवक...
उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र
उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला