विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन

बिक्रमगंज(रोहतास)। गुरुवार को उच्च विद्यालय भलुनी धाम दिनारा के मैदान में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन रोहतास के तत्वावधान में किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन को संबोधित करते हुए बरखा दीदी ने सभी शिव शिष्य के लिए महादेव से की सुख की कामना की। शिव जन जन के गुरु हैं इस उद्घोष के प्रवर्तक एवं इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य हरिनानंद जी के कुछ उद्धरण रखी। इस आध्यात्मिक आयोजन को वर्षा ने बहुत प्रभावित किया इसके लिए दीदी ने महादेव शिव के सहचर बनकर सहने को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सचिव अनुजी कोषाध्यक्ष अंजनी जिला अध्यक्ष रामू सिंह मुन्नी दीदी सुरेश सुहाना गुरु भाई नवीन चंद्र शाह सुरेंद्र जी भोला जी रवि जी अनिल जी जालंधर जी दुलारचंद जी अशोक जी सुनील जी छोटू जी सुजाता जी संजू सुगंधी गुड़िया सीमा जी मीरा जी संगीता अनीता तोताराम जोखन राम सरवन जी शीला देवी शंकर जी भानु आशा कमला देवी शीला देवी इंद्रदेव सिंह प्रियंका प्रीति इत्यादि सहित हजारों हजार की संख्या में माता बहिनी उपस्थित थी कार्यक्रम का समापन जागरण गीत के साथ संपन्न हुआ।
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां