श्यामा नामधुन में भक्तों की बढ़ी भीड़, नामधुन की सफलता की जिम्मेदारी 13 मंडली को - कमलाकांत झा
By Bihar
On
दरभंगा। राज परिसर स्थित काली मंदिर में चल रहे मां श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्यामा भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। श्यामा भक्तों की सुविधा हेतु पचीस रूपये में श्यामा थाली एवं वाहन स्टैंड की व्यवस्था मन्दिर न्यास समिति के द्वारा की गई है। मन्दिर परिसर में शान्ति व्यवस्था संधारण एवं भक्तों की सुविधा के लिए बिहार पुलिस, निजी सुरक्षा गार्ड एवं एन सी सी कैडेट की व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी देते हुए मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा ने बताया कि कुल तेरह मंडली द्वारा नाम संकीर्तन किया जा रहा है। जिसमें प्रातः छः बजे से आठ बजे महेश यादव, आठ बजे से दस बजे दिन तक बोध नारायण सिंह, दस बजे से बारह बजे दिन तक राम कुमार यादव, बारह बजे दिन से एक बजे दिन तक बिभा झा, एक बजे दिन से दो बजे दिन तक अनुपमा मिश्र, दो बजे दिन से चार बजे तक डॉ. ममता ठाकुर, चार बजे से छः बजे तक डॉ. सुषमा झा, संध्या छः बजे से रात आठ बजे तक मनोज कुमार मिश्र, आठ बजे रात से दस बजे रात तक पप्पू चौधरी, दस बजे रात से बारह बजे रात तक मयंक पंकज झा, बारह बजे रात से दो बजे तक राजन कुमार, रात दो बजे से सुबह चार बजे तक महेन्द्र पंडित एवं सुबह चार बजे से छः बजे तक काशी नाथ झा 'किरण' की टीम द्वारा विविध मनोहारी धुनों में नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। न्यास समिति एवं नवाह यज्ञ संचालन समिति के सदस्य अनवरत सेवा हेतु तत्पर हैं। भक्तों का सहयोग भी प्रशंसनीय है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 05:00:28
अग्नि-5 मिसाइल : हाल के दिनों में आपने 'बंकर-बस्टर' बम के बारे में खूब सुना होगा। इजरायल और ईरान के...
टिप्पणियां