गिरिडीह में गैस लीक होने से घर में लगी आग, पांच झुलसे

गिरिडीह में गैस लीक होने से घर में लगी आग, पांच झुलसे

गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चुंगलखार के मंझिलाटोला गांव के एक घर में शुक्रवार को गैस लिकेज से आग लग गयी। इससे पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज धनबाद के असर्फी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में मंझिलाटोला निवासी और गृहस्वामी दर्शन साव, पत्नी अलखा देवी, बेटा सूरज साव के साथ पड़ोस के रामकिशोर सिंह और दिनेश साव शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस त्वरित रुप से घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि सिलेंडर से गैस लिकेेज कर रहा था। इसी लिकेज के बीच खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगी और पल भर में ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


Tags:

About The Author

Latest News