मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने CRPF पर किया हमला, दो जवान शहीद

मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने CRPF पर किया हमला, दो जवान शहीद

इंफाल: मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कुकी उग्रवादियों ने देर रात करीब सवा दो बजे हिंसा की। उन आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस्ते पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई। ये दोनों जवान मणिपुर के विष्णुपुर के नारानसेना क्षेत्र में तैनात थे, जो सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन से थे। इस बात की पुष्टि मणिपुर पुलिस ने की है।

यह इलाका मणिपुर में आता है। यहा लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान भी हिंसा की खबरें सामने आई थीं। वहीं, शुक्रवार को भी वोटिंग हुई। कुकी समुदाय ने इन लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं डाला जाएगा। इन लोगों ने इससे संबंधित नारे भी लगाए थे।

बता दें, मणिपुर में हिंसा का दौर नया नहीं है। पिछले साल यह दौर शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इन घटनाओं में अभी तक करीब 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, हिंसा का आलम यह है कि यहां के स्थानीय लोगों को अपना घर भी छोड़कर जाना पड़ा है। पिछले साल 2023 के मई से हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद गोलाबारी में वृद्धि हुई है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

आरक्षण खत्म करने की बात कहकर मोदी को बदनाम कर रहीं सपा, बसपा व कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की बात कहकर मोदी को बदनाम कर रहीं सपा, बसपा व कांग्रेस
लखीमपुरखीरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खीरी लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस,...
भदोही पुलिस ने 30 लाख रुपये का पोस्ता दूध बरामद किया
प्रायोगिक शिक्षा की संपूर्णता के लिए औद्योगिक भ्रमण जरूरी : प्रो.वन्दना सिंह
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किए रामलला के दर्शन
तीन चरणों में बसपा को एक भी सीट नहीं- अखिलेश
पीआरवी द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल 03 लोगों को भेजवाया गया अस्पताल
भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया : अखिलेश यादव