प्रवचन में दिया नशामुक्ति व नैतिकता का संदेश
On
भाटपार रानी, देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रहीमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित नेउरहां गांव में तीन दिवसीय श्रीहरि कथा के दूसरे दिन धर्माचार्यों ने नशामुक्ति व नैतिकता का संदेश दिया। संस्थान के आचार्य स्वामी ब्रह्महेशानन्द जी ने कहा कि नशा मनुष्य के लिए अत्यंत घातक है।यह मनुष्य के मन व बुद्धि को भ्रष्ट कर देती है। आज शराब पीने की बुरी लत बढ़ती जा रही है।यह तो शरीर व आत्मा के लिए नुकसानदेह होने के अलावा समाज के लिए भी अत्यंत घातक है।नशा मनुष्य को अच्छाइयों से हटाकर बुराई की ओर ले जाती है।अतः शरीर के साथ- साथ धर्म व समाज को स्वस्थ रखने के लिए नशा से दूर रहना जरूरी है। कमल स्वामी जी ने कहा कि हमें ऐसा आचरण करना चाहिए जो देश व समाज हित में हो।यदि हमारे आचरण व व्यवहार से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कष्ट हुआ तो यह समझना चाहिए कि हम कदापि धार्मिक नहीं हैं।
धर्म मनुष्य से मनुष्य को जोड़ता है व सदमार्ग पर चलने की सीख देता है। इस दौरान कथा संयोजक प्रदीप मौर्य, सुशील मौर्य,राज बल्लभ सिंह, अरुण सिंह मुन्ना, बृज नारायण, पवन, सर्वेश,अंजू, रम्भा, मैना, प्रभावती सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags: Deoria
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 13:48:10
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक लगकर विपक्ष को चित कर दिया है। शुक्रवार...
टिप्पणियां