सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को मिल रहे पंख : नीतिन अग्रवाल

सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को मिल रहे पंख : नीतिन अग्रवाल

ब्रजेश त्रिपाठी

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा शक्ति वंदन अभियान का सम्मान समारोह  लीला पैलेस मीरा भवन प्रतापगढ़ में हुई। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक राजेन्द्र मौर्य, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं।सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

यह बातें प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लीला पैलेस सभागार में में आयोजित शक्ति सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त की।उन्होंने कहा कि सरकार की मुद्रा लोन , जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,33 प्रतिशत आरक्षण,मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है।उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आए हुए एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने व ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आवाह्न किया।जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने बताया जिले में 1 लाख 60 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं।

शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक सतीश चौरसिया ने प्रस्तावना रखते हुए अभियान की विस्तार से जानकारी दी। शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक अनुराग मिश्रा ने संचालन किया।सह संयोजक रुचि केशरवानी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत पांडेय गुरुजी,पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, के के सिंह, प्रतिभा सिंह, सिंधुजा मिश्रा, रुचि केसरवानी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, जिला मंत्री रामजी मिश्र, साधु दुबे अभिषेक पांडेय , गुड्डू पांडेय, पिंकी दयाल विनीत त्रिपाठी, अजय वर्मा, अनुराग मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुंबई से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल मुंबई से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
मुंबई। भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी 2025-26 घरेलू सत्र में मुंबई की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। मुंबई...
Delhi: आज से पुराने वाहनों को ईंधन नहीं, जबरी स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा
यूपी: आज से खुल गये प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूल
इस हफ्ते में कैसा रहेगा भारत में मौसम, कहां होगी भीषण बारिश
23 नए शहरों में Vi 5G सेवा, इतने रूपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
शिमला में 5 मंजिला इमारत ढही, भूस्खलन से राजमार्ग बाधित
आज से लंबी दूरी के यात्री किरायों में बढ़ोत्तरी का ऐलान