युवा उद्योग व्यापार मंडल ने बढ़ाई सक्रियता, सौंपा जिम्मा
प्रदेश की युवा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने आलोक जैन, 2028 तक कार्यरत
- पूर्वांचल और पश्चिमांचल क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री भी चुने गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री संत मिश्रा और प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से रविवार को हजरतगंज स्थित संगठन के कार्यालय में प्रदेश युवा कार्यसमिति की घोषणा की। मीडिया को संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने प्रदेश युवा व्यापार मंडल की जिम्मेदारी सौंपते हुए एक माह में प्रदेश कार्यसमिति गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उसी के तहत यह कार्य समिति बनाई गयी है।
प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि साल 2025 से 28 तक यह कार्यसमिति कार्य करेगी। कार्यसमिति में प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आलोक जैन मयूर (ललितपुर) मनीष त्रिपाठी (कानपुर) अरविंद मिश्रा (मथुरा), प्रदेश युवा उपाध्यक्ष में दीपक मिश्रा (हमीरपुर ) दीपेंद्र बुधौलिया (हमीरपुर राठ) गौरववल्लभ गुप्ता (शाहजहांपुर) अनिल सेठ बनारस, योगेश रखवानी (आगरा) दिलीप गुप्ता (बांदा) उन्नीकृष्णन (कानपुर ग्रामीण) अमित निखरा (उरई), गणेश वासुदेव (एटा) अंकुर श्रीवास्तव, अरुण राय (झांसी), अंबुज दयाल (कानपुर) मोहम्मद अनीस(रायबरेली), अभिनव गुप्ता (कासगंज), देश दीपक यादव (फिरोजाबाद)को चुना गया है।
इसके अलावा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी (आगरा) अभिजात सिंह (बलिया, अंकुश गुप्ता (बरेली), लक्ष्मण प्रसाद (शाहजहांपुर) को बनाया गया है। युवा महामंत्री योगेन्द्र ने बताया कि इसके अलावा 21 मंत्री व 12 संगठन मंत्री बनाए गए हैं। पूर्वांचल और पश्चिमांचल क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री भी चुने गए है।
टिप्पणियां