किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण: सीडीओ

किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण: सीडीओ

 

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बैक, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में समस्त कृषक एवं अधिकारियों का स्वागत किया। सीडीओ ने किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आदेशित किया।

उप कृषि निदेशक समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया तथा अपील की कि समस्त किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से या सेल्फ मोड़ से तथा सहायक मोड़ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं कर सकते है। ग्राम करौलिया निवासी नरव्रेश सिंह द्वारा राजकीय नलकूप सं0 40 फंेल हो जाने के कारण ग्रामवासियों द्वारा सरकारी गूलो की भूमि पर अवैध रूप से जोत लिया है के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड़ प्रथम द्वारा अवगत कराया कि इस नलकूप को नया बनवाने हेतु परियोजना तैयार हो गई है। जिस पर अगले वित्तीय वर्ष में कार्य कराया जायेगा। गुलड़िया निवासी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री चिंरजीव सिंह द्वारा केसीसी के सम्बन्ध में जानकारी चाही गई जिसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी विस्तार से किसानों को दी गई।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
नई दिल्ली। भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी...
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत