कमरे में फंदे से लटका पाया गया छात्र का शव

 कमरे में फंदे से लटका पाया गया छात्र का शव

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के समीप किराए पर रह रहे बस्ती के छात्र का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदया गांव निवासी संजीव कुमार मौर्य 24 वर्ष पुत्र रामलोट मौर्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। बुधवार सुबह आशंका होने पर पड़ोस में रहने वालों ने उसके कमरे में देखा तो वह फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस टीम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उसके परिवार से सम्पर्क किया और विधिक कार्रवाई की। जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 02.05.2024 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता* के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन सन्तकबीरनगर में...
यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल
जाति जनगणना जननायक राहुल गांधी के संघर्षो की जीत- प्रवीण चन्द्र
पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने वालों को मिले कठोर सजा : अभिषेक
ब्लॉक स्तर पर गठित होगी माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई-संजय द्विवेदी
नगर निगम ने संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया
डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।