गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व - राम प्रसाद त्रिपाठी
बस्ती - गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को श्रद्धापूर्वक गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भावना पूर्वक मनाया जाएगा | यह अनुशासन का पर्व है जो मानवता के लिए अनिवार्य है | इस पर्व पर निम्न कार्यक्रम होंगे - 9 जुलाई 2025 दिन बुधवार को प्रात 7:00 बजे से गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा | महिलाएं दिन व पुरुष रात्रि में जप करेंगे | 10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार प्रात 7:00 बजे अखंड जप का समापन होगा | 8:00 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार संपन्न होंगे | दिन में 3:00 बजे से संगीत उद्बोधन, पर्व पूजन, दीप यज्ञ, आरती के बाद सामूहिक सहभोज (भंडारा) होगा | गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने सभी जनपदवासियो से अपील किया है की इस पावन पर्व के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित जरूर पहुंचे |
About The Author

टिप्पणियां