पहले जमीन पर पटका फिर दबाया गला, मौत

प्रेमी के गिरफ्तार होने के बाद सच निकलकर आया सामने

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बोलो, रोज-रोज मांगती थी पैसा, जिससे परेशान होकर उठाया कदम
  • युवती का 16 नवंबर को बंद कमरे में मिला था शव
  • तीन से दोनों के बीच था प्रेम संबंध, छह माह पहले प्रेमी की हो गई थी शादी

लखनऊ । युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को थाना कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। इसी बीच उसकी छह माह पहले शादी हो गई। जिसकी वजह से उससे छुटकारा चाहता था। युवती आये दिन पैसों की डिमांड करती थी। पैसा न देने मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। जिसकी वजह से परेशान हो गया और उसकी हत्या कर दी। बताया कि कमरे में गया सबसे पहले उसे जमीन पर पटक दिया फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारने के बाद फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि16 नंवबर को चौकी क्षेत्र आजादनगर में एक बंद मकान से बदबू आने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर देखा गया तो कमरा बाहर से बन्द था जिसके अन्दर से बदबू आ रही थी। कमरे का ताला तोड़कर देखा गया तो महिला का शव बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में मृतका की बहन रेनू वर्मा पुत्री मथुरा प्रसाद निवासी मवई भान सफीपुर उन्नाव के द्वारा मृतका के शव की शिनाख्त सत्यभामा के रूप में की गयी। थाना कृष्णानगर पर तहरीर दी गयी कि मैं अपनी छोटी बहन नीलम व सत्यभामा के साथ तीनों किराये पर मानक नगर में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है।13 नंवबर मेरी बहन सत्याभामा गांव से लखनऊ आयी थी और हमारे कमरे पर नहीं पहुंची हमने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कानपुर सेंट्रल पर कुलियों को मिलीं स्टील की बोतलें ये खबर भी पढ़े : कानपुर सेंट्रल पर कुलियों को मिलीं स्टील की बोतलें

17 नवंबर को हमे सूचना मिली कि मेरी बहन सत्यभामा का शव दामोदर नगर में एक बन्द कमरे में मिला। इस सूचना पर मैं अपने बहने के साथ नीलम मौके पर गयी जहां पर मेरी बहन का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर मुमताज पुत्र स्व. भट्ट निवासी ग्राम बभनान मवई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अभियुक्तों को लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार को अभियुक्ता मुमताज को बाराबिरवा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार हत्यारोपी ने बताया कि उसका पिदले तीन सालों से सत्याभामा से प्रेम संबंध था। सत्याभामा उर्फ सत्या अक्सर उससे पैसा मांगती रहती थी और न देने पर लड़ाई झगड़ा करके झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। हम दोनों के 11 नवंबर को कमरा लेने के बाद सत्यभामा अपने घर उन्नाव चली गयी थी और वह लखनऊ में रह रहा था। 13 नवंबर को सुबह करीब  10.30 बजे के आस-पास वह कमरे में मेरे पास आयी। 20 हजार रुपये मांगा।

मैने मना किया कि मेरे पास इतने रुपए नहीं है ना ही दे पाऊगा तो उसने मुझे झूठे मुकदमे और मेरे घर पर बताने की धमकी दी। जिससे मैं डर गया और छुटकारा पाने के लिए सत्यभामा को फर्श पर पटक दिया और दोनों हाथ से ग ला दबा दिया था । जिससे वह मौके पर ही मर गई थी। उसके बाद वह सत्यभामा का मोबाइल लेकर ताला बाहर से बन्द करके भाग गया था तथा मोबाइल साथ में ही ले गया और मोबाइल स्विच आफ कर दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस