अपना दल एस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिये अभियान चलाने का निर्णय

अपना दल एस की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिये अभियान चलाने का निर्णय

बस्ती - शुक्रवार को अपना दल एस की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में लोहिया काम्प्लेक्स स्थिति पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर लोगों को पार्टी से जोड़े। पार्टी की पहचान उसकी नीतियों और संगठन के आधार पर होती है।  कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाय। बैठक में बूथ स्तर कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य झिनकान चौधरी ने कहा कि अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के सड़क से सदन तक निरंतर आवाज उठाने का परिणाम है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल पाया। अभी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं,हमें निरंतर आवाज उठाते रहने की जरूरत है। संचालन निसार अहमद ने किया।
मासिक बैठक में  राम सिंह पटेल, शिवकुमार चौधरी, वन्दना पटेल, राम गोपाल कन्नौजिया, रमेश चंद्र गिरि, राम चन्द्र पटेल, संजय चौधरी, प्रदीप पटेल राणा, वेद प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, सईद खान, रविन्द्र, गोलू, राज कुमार पांडेय,आस्मीन, गीता देवी, राजेश्वरी शर्मा, विद्यावती, प्रभावती, अंजलि, कल्पना, कविता,सावित्री देवी,  सुभावती, सुमन, सुधा आदि शामिल रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
नई दिल्ली। भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी...
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत