विश्व महिला दिवस पर कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने किया फल, शैक्षणिक सामग्री का वितरण

विश्व महिला दिवस पर कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने किया फल, शैक्षणिक सामग्री का वितरण

बस्ती - शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मन्जू पाण्डेय नें  नगर पंचायत गनेशपुर में महिलाओं से सीधा संवाद बनाया और फल, मिष्ठान, टाफी, बिस्कुट व छात्रों में शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया। कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान व स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने महिलाओं से उनकी स्थिति के बारे में चर्चा किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मंजू पाण्डेय ने कहा कि यूपी में गरीब, दलित, अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति दयनीय है और उनके साथ हो रहे गंभीर उत्पीड़न, दुराचार आदि के मामलों में भी उन्हें त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होने महिलाओं का आवाहन किया कि वे कांग्रेस को मजबूती दें जिससे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढे और उन्हें बेहतर वातावरण, रोजगार के अवसर मिल सके।विश्व महिला दिवस पर सम्पर्क के दौरान मंजू पाण्डेय के साथ किशलावती, पूनम, रोशनी, मनीषा, सरोज के साथ ही अनेक महिलायें शामिल रहीं। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
नई दिल्ली। भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी...
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत