मां से झगड़े के बाद पांचवी मंजिल से कूदी युवती

बीबीडी थाना क्षेत्र की घटना

मां से झगड़े के बाद पांचवी मंजिल से कूदी युवती

लखनऊ। बीबीडी इलाके में सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में 27 साल की युवती मोहनी ने सुसाइड कर लिया। मां और बहन से विवाद के बाद उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड और अपार्टमेंट के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ मृतिका मोहिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-501 में रहती थी। यहां उसके साथ मां और छोटी बहन भी रहती हैं। पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। बहन रागिनी सिटी मांटेसरी स्कूल में टीचर हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि मोहिनी डिप्रेशन में थी। इसी के चलते गुरुवार रात 11.30 बजे उसने छलांग लगा दी। गुरवार को मां और बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। 

सोसाइटी के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मोहिनी कुछ करती नहीं थी, मां हाउसवाइफ हैं। छोटी बहन की सैलरी से ही घर का खर्चा चलता है। कुछ दिन पहले भी मोहिनी ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। घर में आए दिन झगड़ा होता था। लेकिन इन लोगों का सोसाइटी में किसी से ज्यादा मिलना जुलना नहीं रहता था। लोगों ने बताया कि घटना के बाद घर में मौजूद छोटी बहन रागिनी भी कैंची और चाकू लेकर बैठी थी। वो अपने हाथ की नस काटने का प्रयास कर रही थी।

हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। चाकू और कैंची छीन लिया। इसके बाद में रागिनी मंदिर के पास बैठकर रोती रही। पास से जैसे ही कोई हटाता तो रागिनी वापस धारदार हथियार खोजने लगती। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि परिवार के लोगों का किसी से ज्यादा मतलब नहीं रहता था। दोनों बहनों और मां के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार रात भी तीनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी कारण मोहिनी नीचे कूद गई। पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने की वजह से उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई थी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब