लवासा पहाड़ी में भू-स्खलन, मलबे में दो बंगले दबे, चार लोग लापता

लवासा पहाड़ी में भू-स्खलन, मलबे में दो बंगले दबे, चार लोग लापता

मुंबई। पुणे के लवासा पहाड़ी में आज हुए भू-स्खलन की चपटे में दो बंगले आ गए। मलबे में यह दोनों बंगले दब गए हैं। इनमें रहने वाले चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के जवान पहुंचे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पिछले 24 घंटों में पुणे जिले में भारी बारिश हुई है।लवासा में सबसे ज्यादा 453.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस रिकॉर्ड बारिश से लवासा हिल स्टेशन में रहने वाले निवासी प्रभावित हुए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश की वजह से आज सुबह लवाड़ी पहाड़ी का एक हिस्सा धसक गया और उसका मलबा दो बंगलों पर गिरा। पुणे कलेक्टर आपदा प्रबंधन इकाई से जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में बारिश भारी तबाही मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में बारिश भारी तबाही
मंडी। मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में साेमवार बीती भारी बारिश और बादल फटने से लोगों...
यमुनानगर: चोरी के सीमेंट बैग सहित टैंपो को पुलिस ने पकड़ा
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, एक की मौत, कई लापता, छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: तिलक वर्मा से उम्मीदें कायम, चहल रहे विकेट विहीन
डाक सेवा सुविधा या व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज का ऐसा अभिन्न हिस्सा है: मुख्यमंत्री डाॅ यादव