पैरामिलिट्री कल्याण संगठन ने उपमुख्य सचेतक से की भेंट, कल्याण बोर्ड की उठाई मांग

पैरामिलिट्री कल्याण संगठन ने उपमुख्य सचेतक से की भेंट, कल्याण बोर्ड की उठाई मांग

धर्मशाला। पैरामिलिट्री कल्याण संगठन जिला कांगड़ा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ़ पैट्रन एम.एल. ठाकुर ने किया। उन्होंने पैरामिलिट्री बलों के लिए सेना की तर्ज पर पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन तथा संगठन के जिला कांगड़ा कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध करवाने की मांग की।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पैरामिलिट्री बलों की इन जायज़ मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा, मानवीर कटोच, जिला कोषाध्यक्ष कुशल राणा, जगदीश चौधरी, मुल्तान सिंह, इंद्र सिंह, मदन लाल, उत्तम सिंह, रमेश चौधरी, बिनता देवी, सुजाता देवी सहित 50 से अधिक सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री बलों के सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: तिलक वर्मा से उम्मीदें कायम, चहल रहे विकेट विहीन
डाक सेवा सुविधा या व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज का ऐसा अभिन्न हिस्सा है: मुख्यमंत्री डाॅ यादव
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर  चार्टर्ड अकाउंटेंट्स काे दी शुभकामनाएं
लोक निर्माण विभाग का वृहद वृक्षारोपण अभियान आज, एक दिन में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
महाकुम्भ क्षेत्र में कचरा हटाने की जनहित याचिका निस्तारित