अभी मौसम में नहीं होगा बदलाव, ठण्ड से अभी राहत नहीं

अभी मौसम में नहीं होगा बदलाव, ठण्ड से अभी राहत नहीं

नई दिल्ली। राजधानी का मौसम लगातार रंग बदल रहा है। शनिवार को सुबह के तापमान में जहां खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कोहरे का असर अब खत्म होने को है। दूसरी तरफ कई दिनों से ”मध्यम” श्रेणी में चल रही दिल्ली की हवा ”खराब” श्रेणी में चली गई है।

शनिवार सुबह ठंडक कुछ ज्यादा महसूस की गई। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान जहां 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं शनिवार को यह सामान्य से पांच डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 97 से 44 प्रतिशत रहा। मुंगेशपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ऐसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी। जबकि दिन में निकलने वाली धूप के चलते ठंड से राहत भी मिलती रहेगी। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंच जाएगा और तीन से चार दिनों में 26 डिग्री तक चला जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले सप्ताह नौ से 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

रह सकता है हल्का कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी के बीच रहेगी। बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है, लेकिन दिल्ली के तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कोहरा कम होने के चलते विमान एवं रेल यातायात में भी पहले के बनिस्पत सुधार देखने को मिला है।

हवा की गुणवत्ता
दूसरी तरफ शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। इसी श्रेणी की हवा को ”खराब” श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 145 रहा था। यानी 24 घंटे के बीच इसमें 150 अंकों का इजाफा हुआ है। वायु गुणवत्ता निगरानी सिस्टम के अनुसार हवा की गति कम होने से अले दो तीन दिन यह ”खराब” या ”बहुत खराब” श्रेणी में रह सकता है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह
फरीदाबाद। जिला भाजपा फरीदाबाद महानगर की शुक्रवार को प्रथम परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता...
कांवड़ मेला शुरू, डीजीपी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा
कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज
उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र
उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त