दिल्ली में गिरफ्तार अलीगढ़ में युवक की हत्या कर फरार बदमाश 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। होली के दिन अलीगढ़ में युवक की हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाशों को दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड (एएटीएस) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अलीगढ़ निवासी शानू उर्फ कल्लू (22) और अरबाज (28) के रूप में हुई है।

अरबाज (28) निवासी सराय मिया निवासी जहाज वाली बिल्डिंग के पास, थाना दिल्ली गेट जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।पूछताछ करने पर दोनों ने खुलासा किया कि वे अलीगढ़ के रहने वाले हैं, जो वहां हार्डवेयर पैकिंग का काम करते थे। आरोपितों के अनुसार उनका हारिस नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। झगड़े में पहले हारिस ने अपने दोस्त जैद पर गोली चलाई थी। उसके बाद इनके साथियों रितिक, जैद, बाबर ने हारिस की गोली मारकर हत्या करने की साजिश रची। रितिक ने आरोपित अरबाज और शानू को अवैध हथियार मुहैया कराया। उसके बाद 13/14 (होली के अवसर) की मध्य रात्रि में आरोपित अरबाज, शानू उर्फ कल्लू और उनके साथी बाबर और जैद हारिस के घर गए और हारिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। हारिस की हत्या करने के बाद ये लोग अलीगढ़ से भाग गए। अरबाज और शानू अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली आ गए। वे महिपालपुर इलाके में किराए के मकान की तलाश कर रहे थे।

हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी  ये खबर भी पढ़े : हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, बिल्डिंग में चलता था पीजी

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के अनुसार दक्षिण पश्चिम जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए, एएटीएस/एसडब्ल्यूडी की टीम को क्षेत्र में सक्रिय और अवैध आग्नेयास्त्र रखने वाले कुख्यात अपराधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। एएटीएस के एसआई राम कुमार की देखरेख में पुलिस टीम सक्रिय बदमाशों की तलाश कर रही थी। डीसीपी के अनुसार गुरुवार रात को टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी महिपालपुर के पास उन्हें दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपितों को दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से देशी कट्टे व कारतूस बरामद हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती

फ़िरोज़ाबाद, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अन्तर्गत  संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बाँदा द्वारा मंगलवार को उप...
उत्तर प्रदेश 
एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती

पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

उतरौला (बलरामपुर)। उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना को0 उतरौला क्षेत्र में आतिशबाजी व पटाखा...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

एसडीएम दिव्या सिंह  ने एफएच हॉस्पीटल के न्यू आईसीयू का किया सुभारम्भ

आगरा । आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज एफ0एच0...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम दिव्या सिंह  ने एफएच हॉस्पीटल के न्यू आईसीयू का किया सुभारम्भ

बीआरएस नेताओं पर राज्यव्यापी कार्रवाई, कई विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा के जारी सत्र के दौरान राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पुलिस ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)...
राष्ट्रीय 