बस्तर कलेक्टर के फर्जी आईंडी बनाने की जांच साइबर सेल ने शुरू की
By Mahi Khan
On
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईंडी बनाने की जानकारी के बाद साइबर सेल ने इस पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल द्वारा बस्तर कलेक्टर के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी की जानकारी देने के लिये फेसबुक कम्पनी से मांगी है। साइबर सेल के मुताबिक बहुत जल्द ही आरोपित का पता लगा लिया जायेगा। गौरतलब है कि साइबर ठगों ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के नाम से फर्जी फेसबुक पेज तैयार कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी कलेक्टर विजय दयाराम ने स्वयं अपने फेसबुक पेज के रियल अकाउंट से दी है। कलेक्टर ने फर्जी फेसबुक पेज से आने वाले रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट नहीं करने की जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही साइबर पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 06:31:41
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के रास्ते में कई...
टिप्पणियां