महिला हॉकी टीम ने देश को किया गौरवान्वित : मनसुख मांडविया

महिला हॉकी टीम ने देश को किया गौरवान्वित : मनसुख मांडविया

पटना। बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में संपन्न एशिया महिला हॉकी चैम्पियन्स टॉफी के फइनल में आज खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर हमारी महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत पर पूरी टीम को बधाई। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा खेल भावना अहम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना है कि जब भारत 2047 में अपनी आजादी के शताब्दी वर्ष का जश्न मना रहा होगा, तब देश खेल जगत में दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल हो।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें विश्वस्तरीय कोचिंग दी जा रही है। खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के अवसर दिए जा रहे हैं। मांडविया ने कहा कि दुनिया के अच्छे कोच लाकर इंडिया के प्लेयर को अच्छी ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था हो रही है। जिस तरह स्पोर्ट्स में बदलाव आया है। इससे पहले खेल मंत्री मांडविया ने ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की तरक्की की कामना की। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विष्णुपद मंदिर में दर्शन किया।

भारतीय टीम का प्रतियोगिता में सफरः
बिहार के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजगीर में आयोजित महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था। दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने अजेय रहते हुए लीग मुकाबले में सभी मैच जीते। लीग मुकाबले में भारत ने जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड और चीन को हराया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पटना से जमालपुर MR स्पेशल ट्रेन से जाते केंद्रीय रेल मंत्री व उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी पटना से जमालपुर MR स्पेशल ट्रेन से जाते केंद्रीय रेल मंत्री व उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी
पटना। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ आज...
नहीं रहे राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी
अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में
पिहानी में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शनः
पिहानी में अवैध बसों पर कार्रवाई: बिना फिटनेस वाली 6 बसें सीज,
पिहानी में अवैध पेड़ कटाई का खेल
लखनऊ यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोटर्स कॉलेज बनाए जाएं : मुख्यमंत्री योगी