फर्रुखाबाद लोकसभा सीट हेतु सपा मुखिया एक बार करें पुनर्विचार- प्रकाश प्रधान 

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट हेतु सपा मुखिया एक बार करें पुनर्विचार- प्रकाश प्रधान 

मैनपुरी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रधान गुरुवार को मैनपुरी कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि फर्रुखाबाद लोकसभा सीट को लेकर सपा मुखिया एक बार पुनर्विचार करें,प्रधान ने कहा कि देश में जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है, भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर है और किसान, व्यापारी वर्ग परेशान है, बीजेपी कुछ धन्नासेटों की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इंडिया गठबंधन बनाया गया है निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।पत्रकारों द्वारा जब पूछा गया की मैनपुरी व फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, तो मीडिया के जबाब में प्रधान ने कहा कि सभी पार्टियों को अपने प्रत्याशी घोषित करने का अधिकार है।
 
अभी इंडिया गठबंधन द्वारा कोई सूची जारी नहीं की गई है कांग्रेस भी प्रदेश की सभी 80सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन के घटक दलों का जो निर्णय आएगा उसको स्वीकार किया जाएगा।फर्रुखाबाद लोकसभा के संबंध में श्री प्रधान द्वारा कहा गया कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस के नहीं देश के बड़े नेता हैं। जनपद मैनपुरी की भोगांव विधानसभा से भी  नेतृत्व कर चुके हैं, लगभग 40 वर्षों से भोगांव विधानसभा फर्रुखाबाद लोकसभा में आती थी, फर्रुखाबाद लोकसभा कांग्रेस की सीट मानी जाती रही है, इस सीट कांग्रेस से खुर्शीद आलम, अवधेश सिंह एवं सलमान खुर्शीद कई बार सांसद रह चुके हैं। सलमान खुर्शीद के बारे में सभी लोग जानते हैं कि अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों से उनके संबंध पारिवारिक रहते हैं,
 
जिसकी वजह से सलमान खुर्शीद का जो निर्देश होता है, उसका अक्षर से पालन क्षेत्र की जनता करती है। पूर्व में मैनपुरी उपचुनाव में सलमान खुर्शीद के निर्देश पर जिस भोगांव विधानसभा में हमेशा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ता था, इस क्षेत्र से उपचुनाव में डिंपल जी को भारी मतों से जिताया गया।
इसी प्रकार कन्नौज लोकसभा का काफी हिस्सा पहले फर्रुखाबाद लोकसभा में लगता था यहां भी सलमान खुर्शीद के पारिवारिक रिश्तों के चलते समधिन, नगर पंचायत में कांग्रेसी की जीत  हुईं थी। मैनपुरी व कन्नौज दोनों लोकसभा से सलमान खुर्शीद का जनता के साथ अच्छा रिश्ता है जनता उनकी बात को अहमियत देती है।श्री प्रधान ने कहा कि मैनपुरी में चुनाव जीत जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं, कांग्रेस का प्रत्याशी कांग्रेस का कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को वोट देता है, तो काम के लिए किसके पास जाएगा।
 
आसपास कई जनपदों में समाजवादी पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। आसपास के सभी जनपदों में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता सम्मानित नेता जो प्रदेश के नहीं देश के नेता के रूप में सलमान खुर्शीद का नाम आता रहा है। इस लिए सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुनर्विचार कर इंडिया गठबंधन में फर्रुखाबाद सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देनी चाहिए, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी मनोवल बढ़ा रहेगा। कभी-कभी कार्यकर्ताओं की नाराजगी पार्टियों को बहुत महंगी पड़ जाती है, वैसे भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मुस्लिम समाज में भी भारी असंतोष व्याप्त है। इसलिए गठबंधन के हित में फर्रुखाबाद सीट पर सपा को विचार अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर पीसीसी रघुनंदन कठेरिया उमेश राठौर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना जफर अली
 
 
 
 
Tags: Mainpuri

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फतेहाबाद : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरूग्राम से गिरफ्तार फतेहाबाद : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी का आरोपी गुरूग्राम से गिरफ्तार
फतेहाबाद। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक युवक से एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई...
अभाविप ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नए सत्र में छात्रों के प्रवेश पर रोक, हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा बच्चों का क्या है दोष
पिस्टल और तमंचे के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
फरीदाबाद : संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का अनुशासित व निष्ठावान होना आवश्यक : सोहन पाल सिंह
कांवड़ मेला शुरू, डीजीपी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा
कॉलेज में मनबढ़ युवक मेनगेट का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज