सप्ताह के सातों दिन लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग

सप्ताह के सातों दिन लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग

श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। माना जाता है कि घर में लड्डू गोपाल स्थापित करने पर और उनकी पूरे मनोभाव से पूजा करने पर सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। मान्यतानुसार कृष्ण स्वरूप लड्डू गोपालको खाने का बहुत शौक था, इसीलिए वे बचपन में मक्खन चुराकर खाया करते थे। ऐसे में खानपान के शौकीन बालगोपाल को भोग में क्या चढ़ाया जा रहा है और क्या नहीं इसका विशेष महत्व होता है। यहां जानिए लड्डू गोपाल को किस तरह का भोग कभी नहीं लगाना चाहिए और किस तरह का भोग उन्हें लगाया जा सकता है।

इन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए
लड्डू गोपाल के भोग में तामसिक चीजों को शामिल करने से परहेज के लिए कहा जाता है।
इन चीजों में मीट, मछली और अंडे शामिल हैं।
इन चीजों और इनसे बनने वाली चीजों को खानपान में शामिल नहीं करना चाहिए।
जंगल से आने वाले मशरूम भी भोग का हिस्सा नहीं बनाने चाहिए।
गाजर, लाल मसूर की दाल और समुद्री सब्जियों को लड्डू गोपाल के भोग में शामिल नहीं करना चाहिए।
प्याज और लहसुन को भी भोग का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।
खाने की ये चीजें भी तामसिक कही जाती हैं।
फलों में जामुन को भी लड्डू गोपाल को भोग में नहीं लगाते हैं।
श्रीकृष्ण के भोग के लिए जामुन को अच्छा नहीं माना जाता है।

ऐसा होना चाहिए भोग
लड्डू गोपाल के भोग में दूध और दूध से बनी चीजों को शामिल किया जा सकता है।
दही, मक्खन और मलाई भी भोग में डाले जा सकते हैं।
सात्विक चीजों को भोग का हिस्सा बनाया जा सकता है।
लड्डू गोपाल के भोग में खीर, मिश्री और हलवा भी शामिल किए जा सकते हैं।
खोये से बनने वाले पकवान और मिठाइयां लड्डू गोपाल को प्रिय होते हैं।


Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
साउथैम्प्टन ।काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। हैम्पशायर की ओर से खेल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा...
बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक अब 5 जुलाई को आयोजित होगा
एजबेस्टन टेस्ट से पहले वोक्स ने कहा- गेंदबाजों के लिए हो सकता है एक और कठिन सप्ताह
मुंबई से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
Delhi: आज से पुराने वाहनों को ईंधन नहीं, जबरी स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा
यूपी: आज से खुल गये प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूल
इस हफ्ते में कैसा रहेगा भारत में मौसम, कहां होगी भीषण बारिश