आज का राशिफल 18 जून 2025 : इस राशि को मिलेंगे शुभ समाचार

आज का राशिफल 18 जून 2025 : इस राशि को मिलेंगे शुभ समाचार

मेष 
प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। निवेश को लेकर दिक्कत होने की सम्भावना है।  परिवार में तनाव की परिस्थितियों से बचने का प्रयास करें। नजदीकी लोग प्रति ईर्ष्या वाला व्यवहार रख सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विश्वास में कमी रहेगी।

वृषभ 
 घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।  प्रतिभा लोगों के सामने उभर के आयेगी।धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। समाज में छवि अच्छी बनेगी।

-मिथुन 
 घर में सुकून का वातावरण रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियां बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। कारोबार में अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर पायेंगे। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क
आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी।  मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।दस्तावेजों को सम्भालकर रखें।  गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह 
होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।  पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध और मधुर होंगे। बड़े बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। श्वास रोगियों को समस्या हो सकती है।

कन्या 
 आयात-निर्यात से धन लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट में आप निवेश कर सकते हैं। नयी ऊर्जा के साथ काम में लगे रहें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

तुला 
सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिये दिन उत्तम है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।

वृश्चिक 
बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।  रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नयी डील करने में जल्दबाजी न करें। आपको जीवनसाथी की उत्तम सलाह प्राप्त होगी, पर उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।

धनु 
 स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।  दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास की भावना बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। नये अनुबन्ध होने के योग हैं।

मकर 
घर में अनुशासन का वातावरण रहेगा।  वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। विवाहेतर सम्बन्धों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिये। घर के सदस्यों के साथ समय बितायेंगे।

कुंभ 
 महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन 
शत्रु नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे।  सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। विदेशी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। नुकसान होने की आशंका है। किसी अन्य से अधिक अपेक्षा न करें।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोदी ने ट्रंप से कहा-पाकिस्तान पर कार्रवाई रोकना भारत का निर्णय, अमेरिका की भूमिका नहीं, मध्यस्थता स्वीकार नहीं मोदी ने ट्रंप से कहा-पाकिस्तान पर कार्रवाई रोकना भारत का निर्णय, अमेरिका की भूमिका नहीं, मध्यस्थता स्वीकार नहीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर 35 मिनट तक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री...
किराना कारोबारी के बेटे की दुकान में फांसी से लटका मिला शव,पुलिस जांच में जुटी
बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
खामेनेई पर ट्रंप की धमकी बेअसर, ईरान के सर्वोच्च नेता का एलान-अब तो युद्ध शुरू हो चुका है
भाजपा ने चार जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष
मारीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को भारतीय दल रवाना
प्रधानमंत्री मोदी और मार्क की द्विपक्षीय बैठक में सहमति