पिहानी-सरकारी जमीन पर बने मकान व दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

बोले नायव तहसीलदार---स्टे ऑर्डर दिखाओ अन्यथा ध्वस्तीकरण के लिए तैयार हो जाओ

पिहानी-सरकारी जमीन पर बने मकान व दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

IMG-20250617-WA0033
हरदोई,पिहानी।कस्बे के रामलीला मैदान के निकट सरकारी रास्ते की भूमि गाटा संख्या 663 पर अवैध कब्जेदार सईक को अंतिम चेतावनी देते नायव तहसीलदार संतोष कुशवाहा अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपि गोपाल अवस्थी,क्षेत्रीय लेखपाल आशीष बाजपेई ,अश्विनी बाजपेई आदि कर्मचारी
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत रामलीला मैदान के निकट   सईक के अवैध मकान  व दुकानों गाटा संख्या 663 सरकारी रास्ते की भूमि पर बुलडोजर चलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। लगातार समाचार पत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध मकानों के संबंधित खबरों को संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम सतर्क हो गई है। पूर्व में कब्जेदारों को  अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अंतिम नोटिस मंगलवार को दे दी है। नायब तहसीलदार पडरवा संतोष कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, सदर लेखपाल आशीषवाजपेई  वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण अवस्थी, बाबू संजय मौर्य, अश्वनी बाजपेई, रामलीला के निकट बने सईक को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि या तो स्टे आर्डर दिखा दे अन्यथा अवैध रूप से बने मकान का ध्वस्तीकरण किया जाएगा।अवैध कब्जेदार सईक को कुछ दिन की मोहलत दी गई है।इन हालातों में जल्द ही पुलिस के साथ बुलडोजर लाकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामान क्षतिग्रस्त होने पर कब्जेदार ही जिम्मेदार होंगे। बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं रहने दिए जाएंगे।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की।  
मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की
अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस को जम्मू रेंज में अतिरिक्त चौकियाँ स्थापित करने का निर्देश
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज,6800 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से साढ़े छह लाख रुपये चोरी
पुलिस ने छह को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर दिखी खुशी