भाजपा महानगर द्वारा अटल पार्क में हुआ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
फिरोजाबाद , भाजपा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर एवं महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में अटल पार्क में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया एवं योगाभ्यास किया
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि आज की जीवन शैली में जनमानस व्यस्तता के कारण अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाता , जिसके कारण वह कई प्रकार के रोगों से घिर जाता है। रोगों से बचाव के लिए हम सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए। सभी को योग को प्रतिदिन अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जो व्यक्ति नियमित योग अभ्यास करता है, वह हमेशा तंदुरुस्त रहता है, एवं योग से सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि भाजपा महानगर द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में योग दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा, हमको योग केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज करना चाहिए।
योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर कामिनी राठौर पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सोनू सिंह, महामंत्री राधेश्याम यादव ,केशव फौजी ,आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु सक्सैना, डॉक्टर मधुरिमा गुप्ता, राम नरेश कटारा , राजकुमार छब्बर ,शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता ,मनीष राठौर, डॉक्टर एसपी लहरी ,शिव मोहन श्रोती, राजेंद्र बोहरे, गौतम कुशवाहा, प्राचीर सेठ, सत्य वीर गुर्जर, आशीष यादव ,राम लड़ेंती, लकी ,पार्षद मनोज ताऊ, यतेंद्र चक पिंकी, भगवान सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,संजय सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
योगाभ्यास योगाचार्य वीरेश कुमार यादव द्वारा कराया गया।
टिप्पणियां