विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करते सांसद कीर्तिवर्धन सिंह 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मेहनवन (गोंडा) । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकास खंड मुजेहना की ग्राम पंचायत दिनारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहे। माला पहना कर अतिथियो के स्वागत के बाद आयुष्यमान कार्ड, उज्ज्वल गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
 
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सासंद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता तक सभी योजनाएं आसानी से पहुंच रही है। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा की भाजपा से पहले की सरकारो ने लूट कर देश के विकास की गति को रोक दिया वरना आज भारत विकासशील होने के बजाय विकसित भारत कहा जाता इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुवात प्रधान मंत्री द्वारा चलाई गयी है।
 
इस कार्यक्रम कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग, गन्ना विकास विभाग, विधुत विभाग, श्रम विभाग सहित सभी विभागों के स्टाल लगाये गए।सभी स्टालों पर अतिथियों ने योजनाओं की जानकारी ली तथा जन संवाद स्थापित किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह, विशिष्ट अथिति मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी मुजेहना राजेन्द्र यादव, डॉक्टर सुमन मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी, अंकिता श्रीवास्तव सहित विभागों के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
Tags: GONDA

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र
फारबिसगंज/अररिया।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं अररिया जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी...
उज्जैन में कावड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कावड़ यात्रियों का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
केन्द्रीय विद्यालय के चिन्हित ज़मीन पर रातों- रात रोहिंग्याओं ने किया अवैध क़ब्ज़ा, पुलिस- प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त
सैर पर निकले बुजुर्ग की अंगूठी छीनकर भागे एक्टिवा सवार
ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बोरवेल वाहन खाई में गिरा ,चार मृतकों के शव बरामद