आईएएस अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

आईएएस अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

रांची। राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं राजीव अरूण एक्का को सदस्य राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया। अविनाश कुमार अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग के साथ गृह विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं। वहीं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सदस्य राजस्व परिषद झारखंड रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजीव अरुण एक्का अपर मुख्य सचिव कल्याण विभाग के भी प्रभार में रहेंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

करंट की चपेट में आने से हुई युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हुई युवक की मौत
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में शनिवार रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान...
घर के बरामदे पर सोए पिता पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली,पुत्र की मौत
झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनिल माधव दवे काे जयंती पर किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
आज गंजबासौदा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज भोपाल में एक देश एक विधान राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल