विधायक ने ली पेंशन की जानकारी
बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज गिरवां में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में शिविर लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होने वृद्ध, विकलांग, विधवा, निराश्रित महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल की। गिरवां, बड़ोखर बुजुर्ग, अर्जुनाह, जरर, पतरहा, पैगंबरपुर, मुरवा, हुसैनपुर कला सहित कई गांवों के वृद्ध विकलांग एवं निराश्रित महिलाओं की पेंशन संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें समय-समय पर केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए ताकि उन्हें पेंशन समय पर मिलती रहे। इसके पश्चात सदर विधायक ने सर्दी से बचाव के लिए वृद्ध निराश्रित महिलाएं एवं विधवा महिलाओं सहित 500 लोगो को कंबल और साल का वितरण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विकास यादव, तहसीलदार लखनलाल राजपूत, नायब तहसीलदार डॉक्टर आशीष कुमार शुक्ला, गिरवां ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव के अलावा बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिला व पुरूष मौजूद रहे।
टिप्पणियां