ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, जानिए मॉस्को से क्या चाहता है अमेरिका
By Tarunmitra
On
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बात हुई। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई है। ये जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।
पुतिन से युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर चाहते हैं ट्रंप
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने के संभावित मार्ग के रूप में 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।
जब यूक्रेनी अधिकारी पहुंचे थे सऊदी अरब
मंगलवार को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बात पिछले हफ्ते यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सऊदी अरब में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के प्रस्ताव पर सहमति जताने के बाद हुई है।
जेलेंस्की को रूस पर है संदेह
हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को अभी भी संदेह है कि पुतिन शांति के लिए तैयार हैं, क्योंकि रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमला कर रही है।
ट्रंप को रूस से इन मुद्दों भी करनी थी बात
रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो चुके हैं। अब तक इसमें भारी जनहानि और बुनियादी ढांचे का विनाश हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत से पहले संकेत दिए थे कि उन्हें पुतिन के साथ भूमि और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जिन्हें तीन साल के युद्ध के दौरान जब्त कर लिया गया है। (एपी के इनपुट के साथ)
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 11:22:30
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिवस 11 मई के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं...
टिप्पणियां