तीन महिलाओं की मौत, मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे लोग
By Tarunmitra
On
रांची। झारखंड के चतरा जिले में आज शनिवार को एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गंधारिया गांव के पास हुई। सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि राखेड़ गांव के झामुमो नेता अमरदीप प्रसाद का परिवार चार पहिया वाहन से इटखोरी प्रखंड स्थित माता भद्रकाली मंदिर में पूजा करने जा रहा था। उन्होंने बताया, 'दोपहर करीब दो बजे मंदिर से लौटते समय चालक को झपकी आ गई और वाहन गंधारिया गांव के पास एक पेड़ से टकरा गया।'
पुलिस ने बताया कि घायलों का पहले चतरा के सदर अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान प्रसाद की नवविवाहिता बेटी आम्रपाली कुमारी (26), उनकी बहन पिंकी देवी (40) और उनकी मां बिमली देवी (75) के रूप में हुई है।
शादी के घर मातम का माहौल
अमरदीप प्रसाद के घर, जहां अभी कुछ दिन पहले ही बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, अब मातम पसरा हुआ है। 20 अप्रैल को अमरदीप प्रसाद की बेटी प्रीति कुमारी की शादी रश्मिकांत साहु से हुई थी। शादी के बाद प्रीति अपने पति के साथ ससुराल से मायके बहरोता आई थीं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह, सबकुछ बदल गया।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 May 2025 18:17:29
जोधपुर । केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री गजेन्द्र सिंह...
टिप्पणियां