जापान का शिका परमाणु संयंत्र भूकंप से उबर नहीं पाया

  जापान का शिका परमाणु संयंत्र भूकंप से उबर नहीं पाया

टोक्यो । जापान का शिका परमाणु संयंत्र इस साल के पहले दिन आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इशिकावा प्रांत में स्थापित इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भूकंप ने कई तरह की समस्याएं पैदा कर दी हैं।

  शक्तिशाली भूकंप के झटके परमाणु ऊर्जा संयंत्र की संचालक होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुमानों से आंशिक रूप से अधिक थे। भूकंप के कारण संयंत्र के ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हुआ और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

शिका परमाणु संयंत्र में नंबर 1 और नंबर 2 रिएक्टर को भूकंप से बहुत पहले ऑफलाइन कर दिया गया था। 10 जनवरी को कंपनी ने कहा था कि नंबर 2 रिएक्टर को फिर से शुरू करने से पहले नए नियामक मानकों की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल ईंधन भंडारण पूल में कुल 1,657 परमाणु ईंधन असेंबलियों को बाहरी ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके ठंडा किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर । रायपुर में आज शुक्रवार काे आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना...
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब