भारत की डिजिटल क्रांति की संयुक्त राष्ट्र में सिमा बहौस ने की प्रशंसा 

 भारत की डिजिटल क्रांति की संयुक्त राष्ट्र में सिमा बहौस ने की प्रशंसा 

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर आहूत 69वें सत्र में हिस्सा लेने पहुंचीं भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूएन वूमन की कार्यकारी निदेशक सिमा बहौस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। सिमा बहौस ने भारत की डिजिटल क्रांति, शून्य हिंसा, समान निर्णय लेने की शक्ति, शांति और सुरक्षा के अलावा किशोरियों और युवाओं को महिला नेतृत्व वाले विकास के केंद्र में रखने की दिशा में भारत के प्रयासों की सराहना की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी फोटो के साथ अपने एक्स हैंडल पर साझा की। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति हो रहे 69वें सत्र में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत लैंगिक डिजिटल बंटवारे को पाटने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने के अपने अनुभव को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है। भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे देश का निर्माण कर रहा है जहां महिलाएं अवधारणा से लेकर डिजाइन, कार्यान्वयन और निगरानी तक में भाग लेकर सक्रिय आर्किटेक्ट के रूप में नेतृत्व करती हैं। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च से शुरू संयुक्त राष्ट्र आयोग का 69वां सत्र 21 मार्च तक चलेगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत दुनिया के साथ अपने अनुभव को साझा करने में प्रसन्न है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
कोलकाता । दीघा के नवनीत निर्मित जगन्नाथ मंदिर जाकर दर्शन करने एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर...
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर