छात्रों को दिया सुरक्षित यातयात की जानकारी
सेन्ट्रल एकेडमी के छात्रों ने प्रदर्शित किये माडल
बस्ती - यातायात माह के दौरान मंगलवार को सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित यातायात के लिए उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों को स्कूलों में भी यातायात की जानकारी दी जानी चाहिये। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान किया। यातयात उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। प्रभारी यातायात कामेश्वर सिंह ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के डायरेक्टर जे.पी. तिवारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी और डायरेक्टर जे.पी. तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल छात्र-छात्राओें ने पोस्टर और माडल पदर्शनी लगाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया जिससे अतिथियों ने सराहा। मुख्य रूप से शिप्रा, मानसी, वैष्णवी, सृष्टि, खुशी, मानवी, नम्रा, मयंक, कार्तिक, आशुतोष आदि ने अतिथियों को यातायात माडल की जानकारी दी जिससे सराहा गया। बच्चों ने यातायात को लेकर सवाल भी पूंछे जिनका समुचित उत्तर उन्हें मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने योगदान दिया।
About The Author

टिप्पणियां