मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

बेगूसराय। जिले में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट की घटना की विडियो भी सामने आया है। जहां देख सकते हैं कि किस कदर एक पक्ष के लोग घर के छत से ईंट व पत्थर फेंक रहे हैं। इस घटना में घर के अंदर भी तोड़फोड़ किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरण साह और मोहन दास के बीच विवाद चल रहा है। घटना की वजह बताया जाता है कि दोनों पड़ोसी के बीच घर के पास गढ्ढा खोदकर पानी बहाया जाता है। इसको लेकर रामबरण साह के द्वारा कुछ दिन पहले रोका गया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज सुबह एक बार फिर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लाठी, डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हो गये। लोग किस कदर छत पर सिर्फ पत्थर फेंके जा रहे हैं। घर के अंदर टूटा फूटा सामान बिखरा हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। घटना की सूचना नगर थानाकी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पंहुच कर मामले को शांत कराया है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

फतेहाबाद में कवियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,काव्य गोष्ठी का आयोजन फतेहाबाद में कवियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,काव्य गोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद। पिघलते ग्लेशियर, घटती हरियाली, बिगड़ता पर्यावरणीय संतुलन के कारण प्रकृति संरक्षण जटिल होता जा रहा है। समस्त प्राणी जगत...
फतेहाबाद : हाई वोल्टेज तारें रिहायशी इलाके से गुजारने का लोगों ने किया विरोध
सिलीगुड़ी में दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने जनकपुरी में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हिस्सा लिया
 केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
नशे में धुत कार ड्राइवर ने 12 लोगों को कुचला, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार
दो वाहनों की टक्कर के बाद निजी बस पलटने से एक की मौत, तीन घायल